अदाणी ग्रीन ने जारी किया FY24 का बिजनेस अपडेट, ऑपरेशनल क्षमता में हुई 35% बढ़ोतरी

Adani Green ने 2030 तक 45,000 MW रीन्युएबल ऊर्जा का लक्ष्य रखा है, जो कि भारत के कुल रीन्युएबल एनर्जी टारगेट का 10% है.

Source: Company website

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने FY24 में होने वाले बिजनेस को लेकर अपने आंकड़े जारी किए. कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024 में सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट्स मिलने से कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता में कुल 35% की बढ़ोतरी हुई है.

कंपनी ने 2030 तक 45,000 MW रीन्युएबल ऊर्जा का लक्ष्य रखा है, जो कि भारत के कुल रीन्युएबल एनर्जी टारगेट का 10% है.

10k MW वाली पहली भारतीय कंपनी

अदाणी ग्रीन एनर्जी FY24 में भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई, जिसकी रीन्युएबल एनर्जी की क्षमता 10,000 MW से ज्यादा हो.

कंपनी ने बताया कि इस साल उसने सोलर एनर्जी में 2,418 MW और विंड एनर्जी में 430 MW की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद कंपनी की कुल ऑपरेशनल क्षमता बढ़कर 10,934 MW हो गई है.

Also Read: अदाणी ग्रीन एनर्जी का कमाल, 10,000 MW रीन्युएबल एनर्जी वाली देश की पहली कंपनी

इस 10,934 MW में 2,000 MW ऊर्जा अदाणी एनर्जी के खावड़ा स्थित बहुचर्चित रीन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट से आई है. गुजरात के खावड़ा में बने अदाणी ग्रुप के रीन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट की प्रस्तावित ऑपरेशनल क्षमता 30,000 MW की है, जिसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है.

कंपनी ने बताया, 'ग्रीनफील्ड रीन्युएबल एनर्जी क्षमता में 2.8 GW की बढ़ोतरी से तेज स्पीड और एग्जीक्यूशन के स्केल की जानकारी मिलती है'.

कंपनी ने FY24 में 21,806 मिलियन यूनिट ऊर्जा बेची, जो सालाना आधार पर 47% का उछाल है. इसके साथ ही, कंपनी की सोलर पोर्टफोलियो कैपिसिटी यूटिलाइजेशन फैक्टर 24.5% रिकॉर्ड किया गया, जिसकी प्लांट उपलब्धता 99.7% की रही.

कंपनी का विंड पोर्टफोलियो कैपिसिटी यूटिलाइजेशन 420 bps उछलकर 29.4% रहा. वहीं, कंपनी का हाइब्रिड पोर्टफोलियो कैपिसिटी यूटिलाइजेशन 520 bps बढ़कर 40.7% रहा.

Also Read: अदाणी ग्रीन का जैसलमेर में सोलर पावर प्लांट शुरू, 1.1 लाख घरों को बिजली आपूर्ति की क्षमता

जरूर पढ़ें
1 अदाणी ग्रीन एनर्जी श्रीलंका में बनाएगी दो विंड पावर स्टेशन, 20 साल के लिए हुआ करार
2 पॉलिसी थिंक टैंक बनाएगा अदाणी ग्रुप, एनर्जी ट्रांजिशन, क्लाइमेट चेंज पर रहेगा फोकस
3 Adani Group का बड़ा ऐलान! रीन्‍युएबल एनर्जी, मैन्‍युफैक्‍चरिंग कैपिसिटी में करेगा 2.3 लाख करोड़ रुपये
4 अदाणी ग्रीन एनर्जी की बड़ी उपलब्धि, 10,000 MW रीन्युएबल एनर्जी को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी