Padma Awards: 106 पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मुलायम सिंह यादव, राकेश झुनझुनवाला को मिलेगा सम्मान

6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 लोगों को पद्म भूषण और 91 लोगों को इस साल पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. इस साल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 लोगों को पद्म भूषण और 91 लोगों को इस साल पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

मेडिकल के क्षेत्र में दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण पुरस्कार (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा जाकिर हुसैन, एस एम कृष्ण और श्रीनिवास वाराधन को भी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. मुलायम सिंह यादव को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

इसके साथ ही बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को भी मरणोपरांत पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा.

पद्म विभूषण पुरस्कार (6)

  1. बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)

  2. जाकिर हुसैन

  3. एस एम कृष्ण

  4. दिलीप महलानाबीस (मरणोपरांत)

  5. श्रीनिवास वाराधन

  6. मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)

पद्म भूषण पुरस्कार (9)

  1. एस एल भयरप्पा

  2. कुमार मंगलम बिड़ला

  3. दीपक धर

  4. वाणी जयराम

  5. स्वामी चिन्ना जीयार

  6. सुमन कल्याणपुर

  7. कपिल कपूर

  8. सुधा मूर्ति

  9. कमलेश डी पाटिल

जरूर पढ़ें
1 'व्हॉट्सएप भारत छोड़कर चला जाएगा अगर...' फेसबुक ने हाई कोर्ट में नए IT नियमों पर कहा
2 BJP ने मोदी की गारंटी का घोषणा पत्र किया जारी, 3 करोड़ नए घर, 5 साल तक मुफ्त राशन का वादा
3 Bharat Ratna: दो पूर्व PM समेत 4 हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्‍न, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से परिजनों ने प्राप्‍त किया सम्‍मान
4 इंटरमिटेंट फास्टिंग करने वाले सावधान, दिल की बीमारी से मौत का खतरा! इस स्‍टडी पर क्‍यों उठ रहे सवाल?