WPL: मुंबई इंडियंस की टीम इन तारीखों पर मैदान में दिखाएगी दम

पहला ही मुकाबला जोरदार होने की उम्मीद

4 मार्च को शुरू हो रहे WPL में मुंबई इंडियंस की विमेंस टीम का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स के साथ होगा. हरमनप्रीत की अगुवाई में शाम 7:30 बजे ये मैच DY पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.

रॉयल चैलेंजर्स से दूसरा मैच

मुंबई इंडियंस 6 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स से मैच खेलेगी. शाम 7:30 बजे ये मैच ब्रेबर्न-CCI स्टेडियम में खेला जाएगा. ये पहला मैच होगा जब स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत आमने-सामने होंगी.

DY पाटिल स्टेडियम में अगला मुकाबला

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ 9 मार्च को होगा. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग और हरमनप्रीत आमने-सामने होंगी.

UP वॉरियर्ज के साथ मैच

12 मार्च को मुंबई इंडियंस और UP वॉरियर्ज का मुकाबला होगा. मैच ब्रेबर्न-CCI स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. UP वॉरियर्स की दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत के बीच यह पहला मुकाबला होगा.

14 मार्च को खेलेगी मुंबई की टीम

गुजरात जायंट्स के साथ मुंबई इंडियंस का WPL में ये दूसरा मैच होगा. ब्रेबर्न-CCI स्टेडियम में मैच 7:30 बजे खेला जाएगा. गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूने और हरमनप्रीत कौर मैदान में होंगे.

UP वॉरियर्ज के साथ अगला मुकाबला

18 मार्च को मुंबई इंडियंस और UP वॉरियर्ज DY पाटिल स्टेडियम में खेलेंगी. मैच 3:30 बजे शुरू होगा.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस की टीम, दिल्ली कैपिटल्स के साथ 20 मार्च को भिड़ेगी. मैच 7:30 बजे DY पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.

अगले ही दिन रॉयल चैलेंजर्स के साथ मैच

20 मार्च को दिल्ली के बाद 21 मार्च को मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अगला मैच खेलेगी. मैच शाम को 7:30 बजे खेला जाएगा.

एलिमिनेटर 24 और फाइनल 26 को

टॉप 4 टीमें 24 को एलिमिनेटर और 26 को फाइनल मैच खेलेंगी. एलिमिनेटर DY पाटिल स्टेडियम और फाइनल ब्रेबर्न-CCI स्टेडियम में होगा.

Go To Homepage