22 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. 6 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को मिला पद्म श्री पुरस्कार मिला. इन नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हो गई थी.
SM कृष्णा को सार्वजनिक कार्यों के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए पद्म विभूषण से नवाजा गया. करीब 6 दशक के कार्यकाल में उन्होंने प्रशासन में बड़ी भूमिकाएं निभाने के साथ मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री का पद भी संभाला है.
आर्किटेक्चर के क्षेत्र में प्रोफेसर बालकृष्ण दोशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया. देश के कई आइकॉनिक आर्किटेक्चर उनकी ही देन हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. उन्हें ये पुरस्कार व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में मिला है.
शेयर बाजार के बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी, रेखा झुनझुनवाला ने पुरस्कार ग्रहण किया.
सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. बतौर प्लेबैक सिंगर उनका करियर 4 दशक से भी लंबा रहा. इस दौरान उन्होंने हिंदी, मराठी समेत 11 भाषाओं में गाने गाए.