Anarock Report: देश के 7 शहरों में बढ़ी घरों की बिक्री, टॉप पर है ये शहर

देश के 7 शहरों में बढ़ी घरों की बिक्री

एनारॉक रिपोर्ट के मुताबिक देश के 7 शहरों में पिछले साल घरों की बिक्री 48% बढ़ी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली-NCR में मकानों की बिक्री 42% बढ़कर 50,620 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वर्ष में 35,610 करोड़ रुपये थी.

पुणे में 77% का उछाल

एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि भारत का हाउसिंग रियल एस्टेट तेजी से आगे बढ़ रहा है. आंकड़ों के अनुसार पुणे में बिक्री 2021-22 के 19,100 करोड़ रुपए से 77% बढ़कर 2022-23 में 33,730 करोड़ रुपए हो गई. 

 हैदराबाद में बिक्री 50% बढ़ी

हैदराबाद में बिक्री 2021-22 के 23,190 करोड़ रुपए से 50% बढ़कर 2022-23 में 34,820 करोड़ रुपए हो गई. 

बेंगलुरू में क्या रहा हाल

आंकड़ों के मुताबिक बेंगलुरू में बिक्री 2021-22 के 26,100 करोड़ रुपए से 49% बढ़कर 2022-23 में 38,870 करोड़ रुपए हो गई

मुंबई में ऐसी रही सेल

एनारॉक के मुताबिक मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में घरों की बिक्री 2021-22 के 1.14 लाख करोड़ रुपए से 46% बढ़कर 2022-23 में 1.67 लाख करोड़ रुपए हो गई.

Go To Homepage